कोटद्वार। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर विकासखंड एकेश्वर के पणखेत में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। भूम्या डांडा और ज्वाल्पा देवी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजनाओं के लिए 44 करोड़ 18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिससे 24 गांवों और तोकों को पेयजल सुविधा मिलेगी। इस दौरान बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संवाद