भेषज विकास इकाई कोटद्वार के जिला भेषज समन्वयक जगतपाल शर्मा ने पौखाल क्षेत्र के काश्तकारों को तेजपात और बड़ी इलायची के पौधे बांटे। कहा कि इन पौधों के रोपण से काश्तकार अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस मौके पर भेषज विकास इकाई के वर्गीकरण पर्यवेक्षक नृपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सुबाना बेगम, शशि देवी, काश्तकार कुतुबुद्दीन, सतीश चंद्र, रशीदा बेगम, रिहाना बेगम, मोहम्मद इरफान, अमजद, अनीता देवी, जितेंद्र सिंह, सीता आदि मौजूद रहे।
वहीं भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी विजय नौटियाल के मार्गदर्शन में संस्था के सदस्यों एवं वन कर्मियों ने नक्षत्र वाटिका में औषधीय पौध लगाए। इस अवसर पर रेंजर आरपी पंत, वन क्षेत्राधिकारी आरपी पंत, वन बीट अधिकारी महेंद्र सिंह, पूर्व रेंजर चंद्र किशोर असवाल, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी विजय नौटियाल, युवा प्रभारी विजय पाल नेगी, गोपाल कृष्ण बडथ्वाल, आशा रावत, दमयंती नौटियाल, सुषमा आदि मौजूद रहे।
महिला मंगल दल झंडीचौड़ उत्तरी ने रोपे 50 पौधे
कण्वघाटी। अंबेडकर पार्क झंडीचौड़ उत्तरी में महिला मंगल दल की ओर से 50 पौधे रोपे गए। पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंगल दल की अध्यक्ष गीता सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान पूजा देवी, सीमा देवी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, मीनाक्षी देवी, लक्ष्मी देवी, नीलवती देवी, सुनीता देवी, कविता देवी आदि मौजूद रहे।