फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दिशा गौड़ बनीं इंटरेक्ट क्लब की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलभद्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में रोटरी क्लब की ओर से इंटरेक्ट क्लब का गठन किया गया। जिसमें दिशा गौड़ अध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एएसपी जया बलोनी और रोटरी क्लब के अध्यक्ष गुरुबचन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें दिशा गौड़ को अध्यक्ष, प्रतिष्ठा बिष्ट को उपाध्यक्ष, मृदुल बमेटा को कोषाध्यक्ष, आदित्य ध्यानी को सचिव, ओजस रावत को संयुक्त सचिव चुना गया। कार्यकारिणी में पदाधिकारियों समेत कुल 24 सदस्यों का चयन किया गया। चयनित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि जया बलोनी ने इंटरेक्ट क्लब का बैज पहनाया। मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उपस्थित सभी छात्रों को नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी। प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग भेंट की। मीनाक्षी भाटिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर इंटरेक्ट चेयरमैन ज्योति स्वरूप उपाध्याय, क्लब ट्रेनर वाईपी गिरला, सचिव डीपी सिंह, विजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन सारिका रावत ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें