फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एसआईआर, बीएल व संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

Sun, 21 Dec 2025 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। कांग्रेस पार्टी के यमकेश्वर विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी साबर सिंह नेगी का कांग्रेसियों ने दुगड्डा पधारने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। यमकेश्वर विधानसभा प्रभारी साबर सिंह नेगी ने कहा कि पुराने कांग्रेसियों से संपर्क किया जाएगा जिससे नए सदस्यों को जोड़ने में सहायता मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। समस्याओं के निर्धारण के लिए सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। आगामी निर्वाचन के लिए नगर पालिका क्षेत्र में 1 सेक्टर प्रभारी व ग्रामीण क्षेत्रों में 5 से 7 बूथ पर 1 सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। पुराने व सीनियर कार्यकर्ता को ही बीएलए नियुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितेश ठाकुर, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विमल बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष हरेंद्र रावत, सतीश नेगी, वरुण नेगी, सुरेंद्र भारती, शिव सिंह रावत, ओमचंद, लियाकत अली, राकेश सिंह, सुरमान सिंह, नितिन सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें