फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बैठक में अधिवेशन को सफल बनाने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में 27 अक्तूबर को प्रस्तावित कोटद्वार शाखा के अधिवेशन पर चर्चा की गई। इस मौके पर सभी से अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की गई।जीआईसी कोटद्वार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि अधिवेशन के मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत, विशिष्ट अतिथि अरुण पांडे और शक्ति प्रसाद भट्ट होंगे। बताया कि अधिवेशन में कोटद्वार शाखा के चुनाव भी कराए जाएंगे। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली और पूर्व की तरह 10, 16, 26 वर्ष में पदोन्नति व प्रोन्नत वेतनमान देने, विभिन्न विभागों में पदोन्नति में शिथिलीकरण का शासनादेश जारी करने और गोल्डन कार्ड का सरलीकरण करने की मांग की गई। बैठक में कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष हर्ष मोहन सिंह नेगी, संजय नैथानी, संतन बिष्ट, हर्ष देव जोशी, मुकेश जदली, संदीप और प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें