फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सरकारी सेवकों की पेंशन बंद करना है अव्यवहारिक

Sat, 23 May 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन कोटद्वार शाखा की बैठक में उठा मुद्दा
विज्ञापन

कोटद्वार। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन कोटद्वार शाखा की बैठक में सरकारी सेवकों की पेंशन बंद कर विधायकों, मंत्रियों को पेंशन व असीमित सुविधाएं देने पर रोष व्यक्त किया गया।
संगठन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में विजेंद्र सिंह नेगी, अयोध्या प्रसाद शर्मा, सुंदरलाल जोशी, पूर्णानंद गोस्वामी, रमेशचंद्र घिल्डियाल, सुनील नवानी को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत ने पेंशनर्स की ग्रेच्युटी की कटौती करने, पैनल में रखे गए चिकित्सालयों द्वारा गोल्डन कार्ड पर उपचार करने से हाथ खड़े करने, पेंशनर्स की मांगों को गंभीरता से नहीं लेने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्णानंद गोस्वामी द्वारा एनजीओ के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में जनजागरण कार्यक्रम संचालित करने एवं सुंदरलाल जोशी द्वारा स्वर्गवासी माता के नेत्रदान करने व 16 वर्षीय पुत्री के निधन पर सभी अंगदान करने व स्वयं की देहदान करने के निर्णय की सराहना की गई। महासचिव चंद्रप्रकाश नैथानी के संचालन में हुई बैठक में श्याम प्रसाद काटनाला, चित्रमणि देवलियाल, शिवप्रकाश कुकरेती, मदन मोहन कोठारी, राजवीर सिंह नेगी, शंकर दत्त गौड़, प्रवेश चंद्र नवानी, विजेंद्र सिंह, भारत भूषण सिंह, राजेंद्र पंत, गोविंद डंडरियाल आदि ने विचार रखे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें