कोटद्वार। विकासखंड एकेश्वर व पोखड़ा के अंतर्गत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायता उपकरण प्रदान करने के लिए चिह्नीकरण शिविर 13 अक्तूबर को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगांवखाल में होगा। उपखंड शिक्षा अधिकारी एकेश्वर गुंजन अमरोही ने बताया कि कक्षा एक से बारह तक विद्यालयों में नामांकित, गैर नामांकित एवं गृह आधारित शिक्षण के अंतर्गत शारीरिक रूप से कमजोर विशेष आवश्यकता वाले जिनमें श्रवण बाधित, अस्थि दिव्यांग, बहु दिव्यांग व बौद्धिक रूप के कमजोर शामिल होंगे। बच्चों को सहायता उपकरण प्रदान करने के लिए जिला परियोजना समग्र शिक्षा व एलिम्को कानपुर के सहयोग से एक दिवसीय परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के साथ ही सहायता उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने अभिभावकों को परीक्षण के लिए आए बच्चों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र यूडीआईडी कार्ड, दो फोटोग्राफ, आधार कार्ड व बीपीएल प्रमाण पत्र साथ लाने की सलाह दी।