फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल जारी, कोटद्वार और सतपुली में प्रदर्शन

Mon, 06 Apr 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 27 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 27 सूत्री मांगों के निराकरण के लिए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का सोमवार को 15वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। लोनिवि, सिंचाई समेत सभी अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने कोटद्वार के सिंचाई निरीक्षण भवन में जोरदार प्रदर्शन किया।
सोमवार को आयोजित धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता महकार सिंह ने की। धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु शासन स्तर पर लगातार प्रयास कर रहा है। कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति को दूर करने, पदाेन्नति में ठहराव के कारण सभी अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में पात्रता के अनुसार न्यूनतम तीन पदोन्नति प्रदान करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण व राजकीयकरण करने समेत 27 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देने वालों में महासंघ के जिला अध्यक्ष कौशिद अली, आशीप असवाल, तेजेन्द्र रावत, मुनीश बावरा, दीपेन्द्र रावत, विकास कौशिक, सत्येन्द्र, सुनीता, भानु गैरोला, विवेक गुसाईं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें