फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सरकारी निर्माण कार्य कराए बंद

Wed, 09 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। इंजीनियरों ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों को बंद कराया और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को मालगोदाम रोड स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में इंजीनियर आरएस गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने सरकार पर हठधर्मिता अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि आंदोलन को चले नौ दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांगों के संबंध में किसी प्रकार की वार्ता नहीं की।

कहा कि आंदोलन के दौरान निर्माण कार्यों को बंद करा दिया गया है। चेताया कि अब जबकि सभी इंजीनियर हड़ताल पर हैं ऐसे में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी की जिम्मेदारी सरकार की होगी। हड़ताल का असर प्रदेश के विकास पर पड़ेगा। कहा कि आंदोलन की आगे की रणनीति आज प्रदेश स्तर के पदाधिकारी तय करेंगे। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो आंदोलन की धार तेज की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, इंजीनियर इंसाफुल्ला खान, दिनेश रावत, अशोक ध्यानी, एलएस रावत, जगमोहन सिंह रावत, गोपाल सिंह, दीपेंद्र रावत, प्रदीप ममर्गाइं, अजेंद्र रावत, अभिनव दीक्षित, उषा बिष्ट, शिवानी जोशी, हरीश बिजल्वाण, जगदीश खाती, सुनील कुमार, संतोष भारद्वाज, मुनीष कुमार, विक्रम सिंह रावत, डीएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें