जूनियर हाईस्कूल बडोन का विद्यालय भवन जर्जर होने से छात्रों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने खतरे की आशंका जाताई है। विकासखंड कीर्तिनगर का जूनियर हाईस्कूल बडोन का विद्यालय भवन जर्जर हो चुका है। ग्राम प्रधान सुंदरमणी पोखरियाल ने कहा कि विद्यालय भवन काफी जर्जर है।
छत टकपकने के साथ ही भवन पर दरारें व अंदर के बिम झुक चुके हैं, जो कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं। भवन की स्थिति के बारे में कई बार विभाग के उपखंड कार्यालय सहित उपजिला अधिकारी को भी अवगत करवाया गया है। इसके बावजूद जर्जर भवन में विद्यालय संचालित किया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी ने भी विद्यालय को अन्यत्र संचालित करने की मांग की है। ब्यूरो