फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ धरना

Wed, 02 Mar 2016 07:09 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में बुधवार की सुबह पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सफाई से लेकर मरीजों को दवाइयां दिए जाने तक की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। यहां डॉक्टर भी नियमित नहीं बैठते हैं। न ही परिसर में सफाई व्यवस्था है और न ही मरीजों को अस्पताल से दवाइयां ही मिल पाती हैं। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन देकर इन अव्यवस्थाओं पर कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मौके पर पूर्व विधायक बृज मोहन कोटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी आदि ने कहा कि शासन की ओर से पौड़ी के जिला अस्पताल की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा है। अस्पताल में ब्लड बैंक भी बंद पड़ा है।
विज्ञापन


टीबी मरीजों को अलग वार्ड में रखें
अस्पताल में डॉक्टरों के नियमित समय पर न बैठने से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ता है। कई डॉक्टरों की ओर से मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही हैं। सिटी स्केन मशीन बंद पड़ी हुई है। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक यूएस कंडवाल को ज्ञापन देकर अस्पताल से दवाइयां देने, टीबी मरीजों को अलग वार्ड में शिफ्ट करने, अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों की चादर रोज बदलने, बिजली की सुचारू व्यवस्था रखने, ईसीजी टेकिभनशियन की नियुक्ति करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में संजय बलूनी, महेंद्र कुमार, विनोद सचदेवा, हरीश सडाना, सुषमा रावत, मंजू गुसांई, कुसुम चमोली, ऊषा थपलियाल, सुमन लता ध्यानी, ओपी जुगरान, शैलेंद्र नौटियाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, विक्रांत रावत, भारत रावत, संतोष खंडूरी और लक्ष्मी नेगी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें