भाबर के श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़ उत्तरी के परिसर में हुआ जागरण
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़ उत्तरी के परिसर में सोनेट क्लब की ओर से चैत्र नवरात्र पर मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर जागर सम्राट पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण की भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
मंगलवार देर रात को आयोजित जागरण का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उद्योगपति सुरेश ठाकुर, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला, पूर्व क्षेपंस सुनीता कोटनाला, पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र नैथानी ने मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर जागर सम्राट पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण, भजन गायिका काजल शाह, वसुधा गौतम ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
उन्होंने रुमझुमा रुमझुमा..., श्री नाग पंचमी..., मेरु हिंवंती देश..., धवड़ी लगौंदो..., शिवजी कैलाशु रैंदन..., जै माया, जै माया..., दैणी ह्वे जै सुरकंडा..., मधुबन मुरली..., दुख हरली..., औ मेरी मांजी..., नौ छमि नारैणा..., जय बोला श्याम सुंदरी..., गंगा स्नान जागर आदि मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पार्षद सौरभ नौटियाल, राजेश डबराल, शेर सिंह रावत, गणेश धूलिया, सौरभ रावत, अजय डबराल, इंद्रजीत सिंह रावत, रजनी अग्रवाल, अविकल नैथानी, शुभम भारद्वाज, हिमांशु केष्टवाल, गौरव कुकरेती आदि मौजूद रहे। संवाद