फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लोक गायक डंगवाल व बिष्ट के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 24 Sep 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गजानन सेवा समिति पदमपुर की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में बुधवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। लोक गायक मंगलेश डंगवाल और अनिल बिष्ट की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन

भजन संध्या की शुरुआत गणेश स्तुति श्री देवा गणेशाय... से हुई। इसके बाद मंगलेश डंगवाल और साथी कलाकारों ने हे मेरी अंबा, जय जगदंबा..., जय हो भोले... और जय जय नंदा देवी जागर समेत विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
लोक गायक अनिल बिष्ट ने जय हो माता दुर्गा भवानी..., जय हो गणेश तेरी... और जय हनुमंत बलवीरा... सहित कई भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर थिरकते रहे। इस मौके पर समिति अध्यक्ष संदीप रावत, अंकित नेगी, तेजपाल पटवाल, रवि बिष्ट, गोली बिष्ट, सुभाष, सरोज, राकेश, मोहित और लक्ष्मण आदि मौजूद रहे। संवद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें