फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भगवान शिव से मांगी मन्नतें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। महाबगढ़ मंदिर प्रबंधन एवं विकास समिति की ओर से ऐतिहासिक सिद्धपीठ महाबगढ़ मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय तीन दिवसीय शिव महानुष्ठान कार्यक्रम के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सत्येश चंद्र कुकरेती एवं उनके अन्य सभी पारिवारिक सदस्यों के द्वारा भगवान शिव की भव्य-दिव्य मूर्ति स्थापित करने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम हुआ।

मंदिर समिति के संरक्षक चंडी प्रसाद कुकरेती ने बताया कि महानुष्ठान कार्यक्रम के पहले दिन क्षेत्र की मातृ शक्ति एवं अन्य सभी प्रबुद्धजनों के सहयोग से बैंड-बाजे के साथ महाबगढ़ मंदिर के मुख्य द्वार कमेड़ीखाल से महाबगढ़ मंदिर परिसर तक भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसके बाद कार्यक्रम के प्रथम व द्वितीय दिवस को शिव महानुष्ठान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम दिन मूर्ति का लोकार्पण एवं हवन हुआ। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पूर्णाहुति डाली। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की समस्त कीर्तन मंडलियों एवं महिला मंगल दलों की बहनों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें