फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: देवांश नेगी ने जीती प्रथम अखिल भारतीय इंडोर तीरंदाजी प्रतियोगिता

Tue, 02 Jun 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी के तीरंदाज देवांश नेगी ने गोवा में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय इंडोर तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

देवांश नेगी पिछले कई वर्षों से बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके कोच पवन भंडारी ने बताया कि लगातार तीन वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और नियमित अभ्यास का ही परिणाम है कि देवांश ने राष्ट्रीय स्तर पर यह उल्लेखनीय सफलता पाई है। इस उपलब्धि से बलूनी पब्लिक स्कूल व बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी परिवार में काफी खुशी है। विद्यालय की निदेशक अभिलाषा भारद्वाज ने कहा कि देवांश नेगी की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी, इससे वे खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें