फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वेस्ट टू वंडर पार्क में घुसे निराश्रित पशु, पौधों को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। निराश्रित पशु आमजन के लिए तो परेशानी का सबब बने ही हैं, अब इन पशुओं ने नगर निगम के वेस्ट टू वंडर पार्क में घुसकर उत्पात मचाया। वहीं शुक्रवार देर शाम को गोखले मार्ग बाजार में खरीदारी करने आए लोगों के बीच दो पशुओं के दौड़ने से कई लोग गिरकर चोटिल हो गए थे। प्रशासन एवं नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के संरक्षण के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहा। जिसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है।शनिवार दोपहर तीन निराश्रित गोवंशीय पशु नगर निगम कार्यालय के सामने बने वेस्ट टू वंडर पार्क में घुस गए थे। निगम की ओर से पिछले दिनों विकसित की गईं पौधों की क्यारियों को निराश्रित पशु खा गए और कुछ वहां वेस्ट मेटीरियल से तैयार किए गए उत्पादों को नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, पार्क में निराश्रित पशुओं को देखकर निगम में काम से आए लोग और आसपास मौजूद लोग कुछ सुकून पाने और आराम करने के लिए पार्क में नहीं जा सके। उधर, हाईवे पर बीचोंबीच निराश्रित पशुओं का जमघट यातायात को बाधित तो कर ही रहा है, दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर जामा मस्जिद के नजदीक से गोखले मार्ग पर दो सांड़ पहुंच गए। उस समय लोगों की खासी भीड़ थी। फल की एक फड़ पर सांड़ ने फल पर झपट्टा मारा, तो फड़ स्वामी ने खदेड़ने की कोशिश की। जिस पर सांड़ भीड़ के बीच दौड़ने लगे। ऐसे में बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग गिरकर चोटिल भी हुए। आमजन को इन हालात से मुक्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें