फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बेस अस्पताल में चार और मरीजों पर हुई डेंगू की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 13

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को 21 लोगाें के रैपिड एंटीजन टेस्ट में चार और मरीज पर डेंगू पर पुष्टि हुई है। राजकीय बेस अस्पताल में अब डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम करने के लिए अलर्ट है। सभी मरीजों को डेंगू वार्ड में उपचार चल रहा है।
बेस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आठ डेंगू संदिग्ध लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई थी, जिसमें दो लोग पॉजिटिव आए थे। मंगलवार को पांच लोगों की जांच हुई जिसमें एक भी पॉजिटिव नहीं आया। बुधवार को 12 डेंगू संदिग्ध लोगों की रैपिट एंटीजन जांच करने के बाद पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, बृहस्पतिवार को 18 लोगों के टेस्ट में से एक व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाया गया है और शुक्रवार को 17 लोगों में से एक पॉजिटिव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेसी ध्यानी ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों करीब 50 प्रतिशत मरीज तेज बुखार के आ रहे हैं। जिन लोगोें में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट काराया जा रहा है। शनिवार को 21 लोगों के डेंगू टेस्ट किए गए थे, जिसमें चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी को भर्ती कर डेंगू का उपचार शुरू कर दिया गया है।
- फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें