फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार में छह और पौड़ी में एक में डेंगू की पुष्टि

Mon, 04 Sep 2023 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/पौड़ी। नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। बेस अस्पताल की टेस्टिंग लैब में सोमवार को छह और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। राजकीय बेस अस्पताल में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। सभी मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। वहीं पौड़ी जिला अस्पताल में डेंगू का एक मरीज भर्ती है।
विज्ञापन

कोटद्वार बेस अस्पताल में सोमवार को 43 डेंगू संदिग्ध लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेसी ध्यानी ने बताया कि डेंगू के लक्षण पाए जाने वाले लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। सभी डेंगू मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें