फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश सरकार से राज्य आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे अविलंब वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि प्रदेश के राज्य आंदोलनकारी मांगों को लेकर राज भवन जा रहे थे। सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने के बजाय उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार समस्या का समाधान ढूंढने के बजाय सारी ताकत उसको दबाने में लगा रही है, जो प्रदेश हित में नहीं है। बैठक में देवेंद्र भट्ट, राकेश शर्मा, बीरेंद्र रावत, महेश नेगी, शुभलोक रावत, विनोद रावत, श्रीधर बेदवाल, प्रताप सिंह टम्टा, अतुल नेगी, महेश शाह, इरशाद सलमानी, रजनीश रावत, दिनेश शर्मा, आशुतोष कंडवाल, बिजेंद्र रावत, गौरव ठाकुर और भारत रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें