फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पाखरी प्राथमिक विद्यालय को फिर से संचालित करने की मांग

Sat, 19 Sep 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। एकेश्वर विकासखंड में बंद पड़े ग्राम पाखरी में कम छात्र संख्या के कारण बंद किए गए प्राथमिक विद्यालय को दोबारा संचालित करने की मांग उठी है। ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन भेजकर विद्यालय को पुनः खोलने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्राम प्रधान ने कहा कि कम छात्र संख्या के चलते पूर्व में गांव का प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिया गया था। इसके बाद गांव के चार नौनिहालों को पढ़ाई के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय पैंछारी जाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि जंगली जानवरों के खतरे के बीच बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाना और वापस लाना ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ है जिन ग्रामीणों के बच्चे पैंछारी विद्यालय में पढ़ रहे हैं, उनका अधिकांश समय बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में बीत रहा है।
ससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित में ग्राम पाखरी के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय को पुनः संचालित करने की मांग की है, ताकि गांव के बच्चों को नजदीक ही शिक्षा की सुविधा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें