कोटद्वार। डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक प्रकाशचंद्र कोठारी ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि कोटद्वार महर्षि कण्व की तपस्थली एवं सम्राट भरत की जन्मस्थली का क्षेत्र है। कोटद्वार से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली एक ट्रेन का नाम श्री सिद्धबली एक्सप्रेस है लेकिन कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए संचालित होने वाली ट्रेन को कण्वनगरी कोटद्वार से जोड़ते हुए नाम नहीं दिया गया है। आनंद विहार टर्मिनल तक संचालित ट्रेन को कण्वनगरी एक्सप्रेस नाम से संचालित करने से न केवल क्षेत्र को दूर-दूर तक पहचान मिलेगी बल्कि जनभावनाओं को सम्मान भी मिलेगा। उन्होंने इसमें किसी तरह के विवाद एवं बजट संबंधी कोई मामला नहीं होने की बात कहते हुए आनंद विहार टर्मिनल तक रेल सेवा को कण्वनगरी एक्सप्रेस नाम से संचालित करने की मांग की। संवाद