कोटद्वार। शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश राठी का अभिनंदन भी किया गया।
सिमलचौड़ स्थित पुस्तकालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने नारी मुक्ति आंदोलन की बुनियाद रखी। उन्होंने छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह, विधवा विवाह निषेध जैसी कुरीतियों के विरुद्ध अपने पति के साथ मिलकर अभूतपूर्व कार्य किए। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती, राजेंद्र सिंह नेगी, प्रवेश चंद्र नवानी, प्रमोद चौधरी, भारत भूषण शाह, ओम प्रकाश कोटला, विजेंद्र आर्य, विनोद कुमार, राहुल कुमार, मेवालाल गौड़ आदि मौजूद थे।