उत्तरकाशी। भारतीय गो क्रांति मंच की ओर से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की गई। उन्होंने इस संबंध में नगर मुख्यालय में रैली निकालने के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। गाय का महत्व सनातन धर्म के हर युग में बताया गया है लेकिन आज गाय सड़कों पर छोड़ी जा रही है। इसलिए गाय को पशु श्रेणी से हटाकर उन्हें राष्ट्रमाता को दर्जा दिया जाए। इससे गाय का संरक्षण और संवर्धन होगा।
सोमवार को मंच की ओर से रामलीला मैदान से मुख्य बाजार, विश्वनाथ चौक सहित भैरव चौक से कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकाली गई। उसके बाद मंच के लोगों ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संत गोपालमणि महाराज, प्रताप रावत, चंद्रशेखर भट्ट, जयेंद्री राणा, सुनील नौटियाल, प्रीति खंडूड़ी, पुष्पा थापा, सतेंद्र नौटियाल, भागीरथ खंडूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद