फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बंदर और लंगूरों से निजात दिलाने की मांग

Tue, 26 May 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। नगर क्षेत्र में बंदरों और लंगूरों का उत्पात काफी बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों व व्यापारियों ने जिलाधिकारी पौड़ी से बंदरों और लंगूरों के उत्पात से निजात दिलाने की गुहार की है। डीएम पौड़ी को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि लंगूरों और बंदरों के आए दिन बच्चों और महिलाओं पर हमले मुसीबत का सबब बने हैं। बंदरों से सर्वाधिक प्रभावित कान्वेंट स्कूल मोहल्ले में जहां बंदर घरों में घुसकर घरेलू सामान उठाकर ले जा रहे हैं, वहीं छतों पर रखे अनाज, कपड़े आदि सामान की रखवाली करनी पड़ रही है। राहगीरों के हाथ से भी ये सामान छीन रहे हैं। प्रतिरोध करने पर बंदर और लंगूर हिंसक होकर हमला कर रहे हैं। डीएम को भेजे ज्ञापन में व्यापारी मदन पंवार, मनीष रौतेला, मुकेश बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, सर्वेंद्र सिंह बिष्ट, तेजपाल सिंह आदि ने निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें