फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्रधानाचार्यों के पद पदोन्नति से भरने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में उठा मुद्दा, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन




राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में माध्यमिक विद्यालयाें में रिक्त पड़े प्रधानाचार्यों के पदों को शत प्रतिशत पदोन्नति से भरने की मांग की गई। जीआईसी कोटद्वार में हुई बैठक में शैक्षिक उन्नयन एवं शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन




वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य व शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं जिससे शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ही प्रधानाचार्य सहित अन्य दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश को रोके जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि जिन शिक्षकों को विद्यालयों में रोका जा रहा है उन्हें प्रतिकर उपार्जित अवकाश दिया जाए। इस मौके पर सभी शिक्षकों से 6 व 7 जुलाई को अल्मोड़ा में होने वाले राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने की अपील की गई। ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र तोमर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान, मुकेश रावत, पारितोष रावत, आशीष खर्कवाल, संजय रावत, भास्कर भारद्वाज, सरिता रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें