फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एक राज्य एक पंचायत चुनाव के तहत कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन की एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग को लेकर प्रदेश भर में चल रही संवाद यात्रा शनिवार को सतपुली पहुंची। यहां यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन




यहां पौड़ी रोड स्थित एक लॉज में आयोजित संवाद गोष्ठी में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने एक सूत्री मांग को लेकर मंथन किया। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने एकसुर में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल दो साल बढ़वाने के लिए सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से एक मंच पर आने का आह्वान किया। कहा कि इसके लिए सड़क से सदन तक आंदोलन की जरूरत पड़ेगी तो पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा। वक्ताओं ने आगे की रणनीति पर भी चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में एक पंचायत चुनाव होने पर पंचायतों का एक समान विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। गोष्ठी में त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के संरक्षक जगत मार्तोलिया, प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्भल, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष कमल रावत, विनोद विजल्वाण, जिला अध्यक्ष प्रधान संघ रुद्रप्रयाग देवेंद्र सिंह भंडारी, सुभाष रावत, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी समेत बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें