कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बीएससी बायोटेक कोर्स पर स्थिति स्पष्ट करने मांग को लेकर छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल ने कहा कि कोटद्वार में महाविद्यालय में छात्र बीएससी बायोटेक की कक्षाएं ले रहे हैं लेकिन श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें बीएससी सीबीजेड का प्रमाणपत्र दिया जा रहा है। कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से भ्रामक स्थिति पैदा करने के कारण इस वर्ष एक भी छात्र ने बीएससी बायोटेक में प्रवेश नहीं लिया है। विश्वविद्यालय में समर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश दिए जा रहे हैं। एडमिशन की अंतिम तिथि दो जुलाई जा चुकी है लेकिन अभी तक विवि की ओर से बीएससी बायोटेक को लेकर स्थित स्पष्ट नहीं की जा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि गत एक माह से विभिन्न माध्यमों से विश्वविद्यालय को शिकायत कर रहे हैं लेकिन छात्रों की बात सुनने को कोई तैयार नहीं है। उन्होंने राज्यपाल से मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ऋषभ, दमनदीप, अभिषेक और आशीष आदि मौजूद रहे।