कोटद्वार। गोविंद नगर और काशीरामपुर मोहल्ले के निवासियों ने सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल को ज्ञापन सौंपकर उनकी प्राचीन सिंचाई गूल की तत्काल सफाई और मरम्मत की मांग की है।
क्षेत्र के विजय माहेश्वरी, हरीश घिल्डियाल, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार ने ज्ञापन में कहा कि दाई खोह नहर से एक ब्रांच सिंचाई गूल जीआईसी कोटद्वार के सामने से गोविंदनगर व काशीरामपुर की ओर निकलती है। यह गूल दाई खोह नहर का एक प्राचीन हिस्सा है जो काशीरामपुर तल्ला तक सिंचाई के लिए उपयोग होती रही है। उनका कहना है कि कई वर्षों से इसकी सफाई और मरम्मत तक नहीं हुई है। निवासियों ने प्राथमिकता के आधार पर गूल की शीघ्र मरम्मत करने, अस्थायी अतिक्रमण हटाने और जल प्रवाह को सुचारू करने की भी मांग की है। संवाद