फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में चयनित शिक्षकों की पदस्थापना की मांग

Sat, 06 Jun 2026 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ की मंडलीय कार्यकारिणी ने उठाई मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ की मंडलीय कार्यकारिणी ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा में चयनित शिक्षकों की शीघ्र पदस्थापना की मांग उठाई है। संगठन ने इस संबंध में प्रांतीय कार्यकारिणी को पत्र भेजकर शासन-प्रशासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है।

मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत और मंडलीय मंत्री मनमोहन चौहान ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, बेसिक एवं जूनियर स्तर से समायोजित एलटी शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। नियमावली के अनुसार विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से चयनित शिक्षकों को नियुक्ति दी जानी चाहिए। वर्तमान में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में काउंसलिंग प्रक्रिया प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने मांग की कि काउंसलिंग प्रक्रिया से उत्पन्न रिक्त पदों को छात्रहित में नवीन नियुक्ति प्रक्रिया के तहत भरा जाए। साथ ही यदि किसी चयनित शिक्षक द्वारा आवंटित विद्यालय के संबंध में विकल्प दिया जाता है तो उसकी पदस्थापना उसी अनुरूप की जाए। उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री से शासन-प्रशासन के साथ वार्ता कर मांगों का शीघ्र निस्तारण कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें