कोटद्वार। जिला पंचायत सदस्य पठूड़ अकरा भरत सिंह नेगी ने दुगड्डा ब्लॉक के गांवों में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता राशि देने और उनके विस्थापन और पुनर्वास की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया है।
उन्होंने प्रेषित ज्ञापन में कहा कि दुगड्डा ब्लॉक के लदोखी गांव में आपदा से भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी और धीरज सिंह के आवासीय भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लदोखी के भवन के समीप गदेरा बन गया है, जिससे विद्यालय भवन को खतरा बना हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अन्य नुकसान बताए हैं। उन्होंने प्रभावित गांवों में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता राशि देने और उनके विस्थापन और पुनर्वास की मांग उठाई है।