फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बालासौड़ में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार भट्ट ने वार्ड नंबर-24 बालासौड़ में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि बालासौड़ वार्ड में पिछले दो महीनों में कई चोरी की घटनाएं हुई हैं। इससे क्षेत्रवासियों में असुरक्षा का माहौल है। पनियाली गदेरे की ओर बने पैरापेट पर नशे के आदी लोगों का जमावड़ा रहता है। इससे महिलाओं का आवागमन प्रभावित होता है। उन्होंने एसडीएम से चोरी रोकने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें