फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भारी बारिश से डिग्री कालेज मार्ग का पुश्ता ढहा, दुकानें भी खतरे की जद में

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से शुक्रवार देर शाम को डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग का पुश्ता जमींदोज हो गया। यह पुस्ता एनएच 534 पर बस अड्डे के ठीक नीचे डिग्री कॉलेज को जाने वाले देवप्रयाग मोटर मार्ग पर है। पुश्ते के ढहने से एनएच 534 पर स्थित बस अड्डे का बड़ा हिस्सा भी ध्वस्त होने के कगार पर है। इससे डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग पर स्थित दुकानें भी खतरे की जद में आ गई हैं। स्थानीय व्यापारी मोहम्मद हनीफ, हरिओम पाल, मुकेश रावत, राहुल मिश्रा, सुदेश पोखरियाल आदि ने अविलंब क्षतिग्रस्त पुश्ते की मरम्मत कराने की मांग की है। कहा कि समय रहते हालात नहीं संभाले गए तो पूरे बाजार का वजूद संकट में आ जाएगा। अभी बरसात के कम से कम तीन महीने सिर पर हैं। संवाद
विज्ञापन


फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें