फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर पड़ी गहरी दरारें, भारी नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर के पास देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर गहरी दरारें आने से इसके धंसने की आशंका बन गयी है। इसके चलते देवप्रयाग से मंडल मुख्यालय पौड़ी, सतपुली, कोटद्वार , डांडा नागराजा सहित पौड़ी जिले के सैकड़ो गाँवो तक सीधे पहुँचना मुश्किल हो जाएगा। राजमार्ग से सटे देवप्रयाग पौड़ी-मार्ग पर यहाँ जल निगम कार्यालय के समीप करीब 300 मीटर तक गहरी व चौड़ी दरारें पड़ गई हैं। जिससे सड़क यहाँ कभी भी पूरी तरह जमींदोज हो सकती है। जिसके कारण यहाँ यातायात पूरी तरह बन्द हो सकता है। टिहरी और पौड़ी जिलों को जोड़ने वाली इस सड़क से राजधानी देहरादून से मण्डल मुख्यालय पौड़ी सबसे कम दूरी पर है। इस मार्ग के बंद होने से पौड़ी के लिए श्रीनगर होकर करीब 35 किलोमीटर अधिक की दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं सतपुली ,कोटद्वार क्षेत्र से सीधे टिहरी, उत्तरकाशी आदि जगह जाने वालो को भी 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ेगी। जबकि सौड गाँव में बन रही भारत की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग का काम भी काफी प्रभावित होगा। देहरादून, ऋषिकेश से पौड़ी जिले को जाने वाली नियमित बस सेवा, निजी वाहन चालको की भी इससे मुश्किल बढ़ेगी।
विज्ञापन


इस मार्ग से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का गाँव घीडी, सांसद अनिल बलूनी का गाँव जमरी भी जुड़ा हुआ है। यहाँ तेजी से बढ़ती दरारों को देखकर प्रशासन व लोनिवि को जल्द ही मरम्मत के लिए उचित कदम उठाना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर जहाँ हजारों लोग प्रभावित होंगे वही जनजीवन भी खासा प्रभावित होगा।
विज्ञापन


राजेश भट्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें