फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़क पर आया मलबा, संपर्क मार्ग बंद

Thu, 16 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने नैनीडांडा, रिखणीखाल, दुगड्डा, जयहरीखाल और द्वारीखाल के कई मुख्य और संपर्क मार्गों पर मलबा आने से सड़कें बंद हो गई हैं। ज्यादातर सड़कों पर पुश्ते ढहने से सड़कों के जल्द खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ट्रांसमेंट के जरिए लोग आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन


नैनीडांडा धुमाकोट क्षेत्र में मंगलवार की शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार दिन तक जारी है। बारिश रुक-रुककर लेकिन मूसलाधार हो रही है। बुधवार की सुबह लगातार कुछ घंटे बारिश के बाद दोपहर में बंद हुई थी, लेकिन बुधवार की रात को एक बार फिर भारी बारिश होने से जड़ाऊखांद-मजेड़ाबैंड मोटर मार्ग पर कोचियार और जमणधार के मध्य कोचियारनाला बैंड के पास करीब आठ से दस मीटर का पुश्ता ढह गया। जमणधार से कोचियार के मध्य कई छोटे वाहन बीच में फंसे हुए हैं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर वाहन आगे बढ़ाने के प्रयास किए, लेकिन आगे पुश्ता टूटने के कारण फंसे रह गए।

कोचियार के प्रधान महीपाल पटवाल, जमणधार के प्रधान रघुराज बिष्ट, ग्रामीण राजेंद्र पटवाल, विनोद पटवाल, रघुबीर नेगी, विमला सकलानी आदि का कहना है कि देवलगढ़ और धौलियाना गदेरा में पुल न बन पाने से यातायात सेवा शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि जडाऊखांद से कोचियार तक तीन किमी मार्ग पर पीएमजीएसवाई के तहत चौड़ीकरण व डामरीकरण का कार्य भी संतोषजनक नहीं किया गया है।
बारिश के चलते धुमाकोट-पीपली-भौन मार्ग पर भी कई स्थानों पर मलबा गिरने से यातायात सेवा बाधित हो गई है। लोनिवि के जेई एचएस चौहान ने बताया कि दो लिंक मार्ग बंद होने की सूचना है। जेसीबी मशीन लगाकर जल्द ही मार्ग खोलकर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें