फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत

सार

भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ पश्चिमी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।उपनिरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि बेस अस्पताल से उन्हें एक युवक की संदिग्ध जहर से मौत होने की सूचना मिली थी।शनिवार रात को वह अपने एक मित्र के घर पर ही सोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ पश्चिमी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेस अस्पताल के चिकित्सक मौत का कारण जहर बता रहे हैं। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि बेस अस्पताल से उन्हें एक युवक की संदिग्ध जहर से मौत होने की सूचना मिली थी। अस्पताल में परिजनों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि झंडीचौड़ पश्चिमी निवासी योगेंद्र (30) पुत्र जगमोहन सिंह बेरोजगार था। उसकी मां की पेंशन से घर का खर्चा चल रहा था। वह कुछ समय से फेफड़े के रोग से परेशान था। उसे पीलिया की शिकायत भी हो गई थी और उसका उपचार कोटद्वार के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। शनिवार रात को वह अपने एक मित्र के घर पर ही सोया था। रविवार सुबह उसकी हालत खराब होने पर उसे 108 की मदद से राजकीय बेस अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
उपनिरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। मामले में अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें