फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोह नदी से मिला लापता तीसरे व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार और दुगड्डा के बीच पांचवें मील के पास गदेरे में बही कार में सवार लापता तीसरे व्यक्ति का भी शव खोह नदी में सिद्धबली मंदिर के पास बरामद कर लिया गया है। मंगलवार देर रात काशीरामपुर तल्ला से बरामद युवक की शिनाख्त हो गई है। कार सवार लोगों में एक दुगड्डा बाजार का और दूसरा देवीखाल के पास रोहणी तल्ली गांव का निवासी है।
विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि पांचवें मील के पास मंगलवार को बही कार में सवार दो लोग नदी में बह गए थे। मंगलवार देर शाम काशीरामपुर तल्ला में मिले शव की पहचान दुगड्डा के गांधी चौक निवासी हिमांशु गुप्ता (25) पुत्र अजय गुप्ता के रूप में हुई है। वह नदी में बहते हुए काशीरामपुर तल्ला तक पहुंच गया था।
पुलिस ने बताया कि दूसरे लापता व्यक्ति की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने बुधवार सुबह से ही सर्च अभियान शुरू कर दिया था। टीम को युवक का शव सिद्धबली के पास नदी में होने की जानकारी मिली। युवक की पहचान कुलभूषण बड़थ्वाल (45) पुत्र स्व. मुकुंदराम निवासी रोहणी तल्ली देवीखाल के रूप में हुई है। ये दोनों लोग मंगलवार दोपहर दुगड्डा से कार में बैठे थे, जो 15 मिनट बाद गदेरे में बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें