फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी विद्युत लाइन टूटने से सैकड़ों गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
धुमाकोट क्षेत्र के दीवागढ़ी में बर्फ से पटा बुआखाल-काशीपुर नेशनल हाईवे। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
बीरोंखाल और थलीसैंण में भारी बर्फबारी के साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं। दोनों विकासखंडों के सैकड़ों गांवों के ग्रामीण 33 केवी विद्युत लाइन टूटने से दो दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बर्फबारी से कई सड़कें बंद हैं। हालांकि धुमाकोट क्षेत्र में नेशनल हाईवे को लोनिवि ने यातयात के लिए खोल दिया है। जिससे क्षेत्र में फंसी बारात और अन्य वाहनों को निकाल लिया गया है।
विज्ञापन

बीरोंखाल के स्यूंसी स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की हाईटेंशन लाइन की तार घनियाखाल के पास बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते बीरोंखाल और थलीसैंण के चौथान व चोपड़ाकोट पट्टी के सैकड़ों गांवों में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही। जिससे लोग अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से मोबाइल सेवाएं भी प्रभावित हैं। दो दिन से लाइट नहीं होने के कारण लोग मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए जनरेटर का सहारा ले रहे हैं। उधर, पाबौ से काशीपुर गई बारात में शामिल लोगों को जिपं अध्यक्ष शांति देवी ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर शनिवार को जंगल से बाहर निकाला और छोटे वाहनों से स्यूंसी तक पहुंचाया। स्यूंसी में उनके खाने व सोने की व्यवस्था की गई। शांति देवी ने बताया कि यह बारात जिपं सदस्य कालों पुष्पा देवी के भाई की थी, जो वापसी में बर्फबारी के चलते दीबाडांडा के जंगल में फंस गई थी। सभी बरातियों को शनिवार रात 11 बजे वहां से निकालकर रविवार सुबह बस से धनियाखाल के रास्ते पाबौ रवाना किया गया।
भारी बर्फबारी के चलते थलीसैंण से चौरीखाल, थलीसैंण से सलोनधार, थलीसैंण से पितृसैंण मोटर मार्ग अभी बंद हैं। नेशनल हाईवे पर दीवाडांडा से भटवाड़ों बैंड के बीच बर्फ को हटाने का काम जारी है। इस क्षेत्र में एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। लोनिवि बैजरो के ईई आदर्श गोपाल ने कहा कि सलोनधार और पितृसैंण मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है, जल्द ही बंद मोटर मार्गों को खोल दिया जाएगा। लोनिवि पाबौ के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने कहा कि चौरीखाल से आगे तीन किमी तक बर्फ को हटा लिया गया है। सोमवार को जिला मुख्यालय के लिए मोटर मार्ग को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें