फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन

Sat, 30 Jan 2016 06:32 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड खिर्सू के अखाड़ा-नौली गांव में सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई पेयजल लाइन को विभाग डेढ़ माह बाद भी ठीक नहीं करा सका है। ऐसे में गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। जल संस्थान का कहना है कि वैकल्पिक रूप से पेयजल लाइन को जोड़ दी जाएगी। सड़क निर्माण पूरा होने पर स्थायी रूप से पेयजल लाइन ठीक कर दी जाएगी। वहीं  ग्रामीणों ने विभागीय कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अखाड़ा-नौली के ग्रामीणों का कहना है कि डेढ़ माह पहले लेखेत-मुंडोली  सड़क निर्माण के दौरान उनके गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। गांव में पेयजल आपूर्ति डेढ़ माह से पूरी तरह ठप है। ग्राम प्रधान सीता देवी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीण एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। उन्होंने जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं करने पर जल संस्थान कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जल संस्थान के अवर अभियंता सोहन सिंह जेठूड़ी ने कहा कि पेयजल लाइन ठीक करने के लिए सामान भेज दिया गया है। वैकल्पिक रूप से इसे ठीक कर दिया जाएगा। सड़क कटिंग पूरा होने के बाद स्थायी रूप से पेयजल लाइन को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें