फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डाडामंडी ने जीती रस्साकसी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय गेंद मेंला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बौंठा की ओर से गेंद मेला मैदान डाडामंडी में चल रहे मेले के तीसरे दिन स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। रस्साकसी प्रतियोगिता में डाडामंडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेले के तीसरे दिन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि द्वारीखाल ब्लॉक के प्रशासक महेंद्र सिंह राणा, कल्जीखाल ब्लॉक प्रशासक बीना राणा और समाजसेवी देवी प्रसाद बडोनी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने सभी को गेंद मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना की और इस सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने के लिए मेले के सूत्रधार स्व. छवाण दत्त तिवाड़ी के परिवार का आभार प्रकट किया। इस मौके पर महिलाओं की रस्साकसी प्रतियोगिता में डाडामंडी की टीम विजेता व तूनखेत गांव की टीम उपविजेता रही।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने लोक गीतों और लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के 24 विद्यालयों के 150 से अधिक बच्चों प्रतिभाग किया। इस मौके पर गेंद मेला समिति के संयोजक सतीश देवरानी, अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवाड़ी, सचिव किशन लाल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत, सहसचिव मुकेश बड़थ्वाल, डॉ. सुजाता रावत, ग्राम पंचायत प्रशासक चंद्रमोहन चौधरी, आशीष तिवाड़ी, यशपाल सिह रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, जगमोहन देवरानी, शशिदेव डोबरियाल, एडीओ पंचायत राजेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें