कोतवाली पुलिस की साइबर सेल ने साइबर ठगों की ओर से धोखे से खाते से उड़ाई गई 70 हजार रुपये की नकदी पीड़ित के खाते में वापस करवाई।
साइबर सेल के प्रभारी एवं निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि हरिसिंहपुर निवासी सुयश कुलाश्री ने ठगी के संबंध में साइबर सेल को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। कहा था कि गत 19 अप्रैल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिश्तेदार बनकर उसके खाते से 70 हजार की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला साइबर सेल को सौंप दिया था। जिले की साइबर सेल ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते से कटी 70 हजार रुपये की धनराशि वापस करवा दी। उन्होंने लोगों से अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहने, किसी को भी अपने खाते, ओटीपी नंबर की जानकारी न देने की अपील की।