कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) कोटद्वार इकाई ने अपना 38वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बीईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बीईएल की प्रगति में उनके अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका को अहम बताया।
उत्तराखंड में स्थित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स के सार्वजनिक उपक्रम बीईएल का स्थापना दिवस समारोह में बीईएल कॉलोनी परिसर में हुआ। कार्यक्रम का उद्धाटन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन, निदेशक (वित्त) दामोदर भट्ट ने किया। मुख्य अतिथि मनोज जैन ने कोटद्वार इकाई को असीम संभावनाओं और क्षमताओं से भरा बताया। कहा कि राष्ट्र और बीईएल की प्रगति में इकाई के अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका है। इस मौके पर रेखा बिष्ट और अनुसूया रावत को सम्मानित किया गया। संवाद