कंडारस्यूं पट्टी के सिरतोली गांव में गुलदार का शावक ग्राम प्रधान के घर में जा घुसा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने शावक को घर से निकालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। तब जाकर ग्रामीणों राहत की सांस ली।
सिरतोली की ग्राम प्रधान विमला नौटियाल ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब चार बजे अचानक एक गुलदार का बच्चा उनके घर में घुसा। अपने बच्चे को घर में घुसा देखकर मादा गुलदार ने भी घर से कुछ दूर दहाड़ता शुरू कर दिया।
कुछ ही देर में गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों में दहशत जैसी फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने शावक को पिंजरे में पकड़कर दूर जंगल में छोड़ा।