फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वीकेंड पर लैंसडौन में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Sat, 20 Jun 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
टिप इन टॉप, भुल्ला ताल और राठी व्यू पॉइंट पर जुटे सैलानी
विज्ञापन

लैंसडौन। गर्मी से राहत पाने के लिए इस वीकेंड भी लैंसडौन में पर्यटकों की अच्छी भीड़ जुटी रही। शांत और मनमोहक आबोहवा के बीच पर्यटक यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और दर्शनीय स्थलों का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
नगर के प्रमुख पर्यटन स्थलों टिप इन टॉप, भुल्ला ताल, शहीद संजय शाही पार्क, म्यूजियम, कालेश्वर मंदिर, राठी व्यू पॉइंट और गौरव सेनानी पार्क में दिनभर पर्यटकों का तांता लगा रहा। भुल्ला ताल में पर्यटकों ने नौकायन का आनंद लिया जबकि टिप इन टॉप और राठी व्यू पॉइंट पर पहुंचे सैलानियों ने हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के अलौकिक नजारों को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

शहीद संजय शाही पार्क में बच्चों और युवाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाया। वहीं, कालेश्वर मंदिर और अन्य स्थलों पर भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। दिल्ली के लक्ष्मी नगर से लैंसडौन घूमने पहुंचे आईटी इंजीनियर विशाल, योगेश और रितिक ने बताया कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाएं उन्हें खूब भा रही हैं।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी संबल मिल रहा है। होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें