फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिलाना हमले में क्रॉस मुकदमा, जांच शुरू

Thu, 07 Jan 2016 06:58 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीईएल रोड पर बुधवार शाम दो पक्षों में हुई मारपीट और दो युवकों पर कातिलाना हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में घायल हुए एक पक्ष के दो युवकों और दूसरे पक्ष के एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल जेएस पुंडीर ने मामले की जांच बाजार चौकी में तैनात उपनिरीक्षक आनंद मेहरा को सौंप दी है। पुलिस जल्द ही इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सरोज तिवारी पत्नी सुरेश तिवारी की तहरीर पर विजय सिंह रावत, दिव्यांश, दीपक कुमार, दीपक राजपूत उर्फ विनोद के खिलाफ नामजद और 15 अन्य युवकों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी और घर में घुसकर हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, विजय सिंह रावत निवासी सिताबपुर की तहरीर पर चार लोगों भारत सिंह, सुरेश तिवारी, सागर तिवारी और गौरव के खिलाफ नामजद और पांच अन्य युवकों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल जेएस पुंडीर ने बताया कि विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।
उधर, मारपीट और कातिलाना हमले में घायल सागर तिवारी और भारत सिंह को जहां मेरठ रेफर किया गया है, वहीं विजय सिंह रावत को भी कोटद्वार से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मारपीट की यह घटना शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें