फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को एक कार्ड से मिलेगा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में आयोजित शिविर में यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण कराते दिव्यांगजन। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
जिला प्रशासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए जन सुविधा कल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 150 दिव्यांगजनों ने यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन किया। अधिकारियों ने पेंशन से संबंधित 15 दिव्यांग जनों की समस्या का मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित शिविर मेें सुबह से ही दिव्यांग अपने परिजनों के साथ पहुंच गए। उन्होंने अपने प्रपत्रों की फोटो कापी जमा कर यूडीआईडी कार्ड के लिए पंजीकरण कराया। शिविर में अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल ने दिव्यांगजनों को प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कहा कि विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी कार्ड से पेंशन योजनाओं, कृत्रिम अंग उपकरण योजना, रोडवेज की बसों में निशुल्क आवाजाही, दिव्यांगजन विवाह पुरस्कार योजना, रेलवे यात्रा में छूट की योजना, उच्च शिक्षा में आरक्षण के अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुलवीर कोटियाल, नोडल अधिकारी रणजीत रावत, सहायक समाजकल्याण अधिकारी ममता जालवाल, राजकुमार जालवाल, केशव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें