फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने के डर से किशोर ने दी जान, क्षेत्र में शोक व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)/बीरोंखाल। यहां दो अलग-अलग घटनाओं में एक छात्र ने ट्रेन कटकर और छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। किशनपुर (कोटद्वार) क्षेत्र निवासी छात्र पिछले साल दसवीं में फेल हो गया था। उसने इस वर्ष भी हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। उसने नगीना पहुंचकर ट्रेन के नीचे कटकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक छात्र अपने रिजल्ट को लेकर काफी परेशान था। रिजल्ट आने से पहले सुबह वह घर से बगैर बताए चला गया। बाद में उनके पास छात्र की मौत की खबर आई, जबकि वह परीक्षा में पास भी हो चुका था। बीरोंखाल ब्लॉक क्षेत्र के खैराड़ गांव की एक छात्रा ने 12वीं में फेल होने पर जहर खाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक युवती ने दूसरी बार फेल होने पर आत्मघाती कदम उठाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें