कोटद्वार। रिखणीखाल पुलिस ने सतपुली निवासी एक व्यक्ति को दियोड़पुल से 12 बोतल और 35 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
रिखणीखाल थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि रविवार दोपहर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने जा रहे सतपुली निवासी रोशन सिंह रावत को मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने दियोड़पुल से गिरफ्तार कर लिया। रोशन सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल मदन चित्राण और संदीप कुमार शामिल रहे।