फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, राहगीर समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (ब्यूरो)। लैंसडौन से कोटद्वार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार दुगड्डा बाजार में एक दोपहिया, एक कार और एक मैक्स वाहन को टक्कर मारते हुए मिठाई की एक दुकान में जा घुसी। दुर्घटना में एक राहगीर समेत चार लोग घायल हो गए। कार में सवार घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला और 108 सेवा से कोटद्वार चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे दुगड्डा बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार एक कार कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक मिठाई की दुकान में जा घुसी। इससे पहले कार ने एक बुलेट, कार और मैक्स को टक्कर मारी। तीन वाहनों से टकराने के बाद भी जब उसकी स्पीड कम नहीं हुई तो वह सड़क किनारे स्थित डबराल स्वीट शॉप में चाऊमीन और मिठाइयों के काउंटर को तोड़ते हुए दुकान के अंदर जा घुसी। घटना से शहर में अफरातफरी मच गई। कार की स्पीड से शहर में लोग अपने को बचाने के लिए दौड़ने लगे। जब कार मिठाई की दुकान के अंदर जा घुसी तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार चालक और अन्य लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार चालक ईडाखाल पट्टी मवालस्यूं पौड़ी गढ़वाल निवासी विजयपाल सिंह चौहान पुत्र सुल्तान सिंह, नंदकुमार पुत्र जगतराम थपलियाल और चेतन सिंह चौहान पुत्र इंद्र सिंह और राहगीर राजेश पुत्र नंदराम निवासी रानीपुर साहनपुर नजीबाबाद घायल हो गए। राजेश को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा और कार सवार घायलों को कोटद्वार राजकीय संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया। कार चालक विजयपाल सिंह चौहान की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे एआरटीओ आरएस कटारिया ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्वीटशॉप का मुआयना किया। कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। उपनिरीक्षक रणवीर सिंह लिंगवाल ने बताया कि स्वीप शॉप के स्वामी जय डबराल समेत सात लोगों ने संयुक्त रूप से कार चालक के खिलाफ दुगड़्डा पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फोटो समाचार
.
जारी
जगमोहन सिंह रावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें