कोटद्वार। पुलिस ने स्मैक की 46 पुड़िया के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात एसआई सतेंद्र भाटी पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। मानपुर चौराहे के पास उन्हें मानपुर निवासी युवक बृजमोहन खंतवाल संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक की 46 पुड़िया बरामद हुईं।