फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के नाम पर ठगी करने वाले की हो एसआईटी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गरीब मजदूर तबके के लोगों को कमेटी के नाम पर ठगी करने के आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ एसआईटी की जांच और धोखाधड़ी का मुुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ठगी के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका पैसा दिलाने की मांग की। मंगलवार को बसपा नेता और अधिवक्ता अरविंद वर्मा के नेतृत्व में ठगी के शिकार लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उनकी मेहनत की कमाई को डूबने से बचाने की गुहार लगाई। इस अवसर पर अरविंद वर्मा ने कहा कि गरीब तबके के करीब 150 लोग डेली मजदूरी कर अपनी मेहनत की कमाई को आरोपी बाप-बेटे के पास जमा कराते थे। वर्तमान में बाप-बेटे के पास लोगों का करीब एक करोड़ रुपया जमा है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में अवैध रूप से धन एकत्र करने का कारोबार फल फूल रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ चिट फंड और मनी लांडरिंग के तहत एसआईटी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने एसडीएम राकेश तिवारी से आरोपियों के विरुद्ध एसआईटी के माध्यम से जांच कराकर इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने की मांग की। इस अवसर पर जगदीश कुमार, मोहम्मद जावेद, कमलेश देवी, दिलशाद, सुनील वर्मा, दीपक कुमार, महेंद्र सिंह, सहजाद, शहनवाज, उपमा देवी व दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें